businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 130 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Mar 20, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 130 points 186544मुंबई। देश के शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 130.25 अंकों की गिरावट के साथ 29,518.74 पर और निफ्टी 33.20 अंकों की गिरावट के साथ 9,126.85 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 4.55 अंकों की बढ़त के साथ 29,653.54 पर खुला और 130.25 अंकों या 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 29,518.74 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29699.48 के ऊपरी और 29482.40 के निचले स्तर को छुआ। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.9 अंकों की बढ़त के साथ 9,166.95 पर खुला और 33.20 अंकों या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 9,126.85 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 10 सेक्टरों में गिरावट रही। सर्वाधिक गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे : सूचना प्रौद्योगिकी (1.36 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.23 फीसदी), दूरसंचार (1.11 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.03 फीसदी) और ऊर्जा (0.75 फीसदी)। वहीं, बीएसई के तेजी वाले सेक्टर रहे स्वास्थ्य सेवाएं (0.44 फीसदी), रियल्टी (0.25 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.20 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.21 फीसदी) और बिजली (0.20 फीसदी)। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी का रूख रहा। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 23.65 अंकों की बढ़त के साथ 13916.79 पर और स्मॉलकैप 42.36 अंकों की तेजी के साथ 14054.99 पर बंद हुआ। (आईएएनएस)

[@ यहां एक दिन में तीन बार होता है सूर्योदय]


[@ इस मंदिर में मूर्तियां बोलती हैं, वैज्ञानिक भी हैं हैरान]


[@ अगर वजन घटाने की ठानी है,तो इसे जरूर पढें]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0