businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट,सेंसेक्स 115 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Dec 19, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 115 points 142913मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 114.86 अंकों की गिरावट के साथ 26,374.70 पर और निफ्टी 35.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,104.35 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 16.10 अंकों की मजबूती के साथ 26,505.66 पर खुला और 114.86 अंकों या 0.43 फीसदी गिरावट के साथ 26,374.70 पर बंद हुआ।


दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26505.66 के ऊपरी और 26340.38 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 8 शेयरों में तेजी रही। गेल (2.23 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (0.51 फीसदी), रिलायंस (0.43 फीसदी), सिप्ला (0.43 फीसदी), ल्यूपिन (0.42 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - एशियन पेंट (2.35 फीसदी), सनफार्मा (2.30 फीसदी), एचडीएफसी (1.58 फीसदी), भारती एयरटेल (1.56 फीसदी) और अडानी पोर्ट्स (1.32 फीसदी)। निफ्टी सुबह 13.45 अंकों की कमजोरी के साथ 8,126.00 पर खुला और 35.10 अंकों या 0.43 फीसदी गिरावट के साथ 8,104.35 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,132.50 के ऊपरी और 8,094.85 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट देखी गई। मिडकैप 62.53 अंकों की गिरावट के साथ 12174.04 पर और स्मॉलकैप 55.83 अंकों की गिरावट के साथ 12057.69 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 4 सेक्टरों में तेजी रही। तेल एवं गैस (0.98 फीसदी), ऊर्जा (0.52 फीसदी), उपभोक्ता वस्तुएं (0.44 फीसदी) और बिजली (0.04 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- दूरसंचार (1.36 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.24 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.85 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.84 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.79 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0