businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 111 अंकों की गिरावट 

Source : business.khaskhabar.com | Apr 28, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 111 points 205659मुंबई| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 111.34 अंक गिरकर 29,918.40 पर और निफ्टी 38.10 अंकों की गिरावट के साथ 9,304.05 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 34.86 अंकों की बढ़त के साथ 30,064.60 पर खुला और 111.34 अंकों या 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 29,918.40 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स 30,067.64 के ऊपरी और 29,848.21 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 26.00 अंकों की तेजी के साथ 14,798.45 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 93.02 अंकों की तेजी के साथ 15,372.51 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.20 अंको की मामूली गिरावट के साथ 9,340.95 पर खुला और 38.10 अंकों या 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 9,304.05 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,342.65 के ऊपरी और 9,282.25 निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से नौ में तेजी रही। धातु (1.50 फीसदी), ऑटो (0.65 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.44 फीसदी), आधारभूत वस्तुएं (0.43 फीसदी) और उपभोक्ता वस्तुएं (0.29 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में रियल्टी (1.76 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.22 फीसदी), दूरसंचार(0.86 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.73फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.68 फीसदी) प्रमुख रहे।
(आईएएनएस)

[@ अब पैरों से पता करें अपनी बीमारी]


[@ कैसे करें किसी अनजान लडकी से बात, अपनाएं ये टिप्स ]


[@ जॉब बदल रहें हैं तो जरूर पढ़े ये]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0