businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स-निफ्टी में रही 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट (साप्ताहिक समीक्षा)

Source : business.khaskhabar.com | Jan 05, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex nifty slips above 1 percent 361223नई दिल्ली। बीते सप्ताह घर2लू शेयर बाजारों में कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण गिरावट दर्ज की गई। अगले हफ्ते कंपनियों की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी होने वाले हैं, जिसे देखते हुए निवेशकों ने सर्तकता बरती, जिससे बाजार में गिरावट का माहौल रहा।

साप्ताहिक आधार पर, सेंसेक्स 381.62 अंकों या 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 35,695.10 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 132.55 अंकों या 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ 10,727.35 पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 212.61 अंकों या 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ 15,147.60 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 13.28 अंकों या 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 10,727.35 पर बंद हुआ।

सोमवार को शेयर बाजारों की नकारात्मक शुरुआत हुई और सेंसेक्स 8.39 अंकों या 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 36,068.33 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स में तेजी आई और यह 186.24 अंकों या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 36,254.57 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 47.55 अंकों या 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 10,910.19 पर बंद हुआ।

बुधवार को शेयर बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स 363.05 अंकों या 1 फीसदी की गिरावट के साथ 35,891.52 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 117.60 अंकों या 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 10,792.50 पर बंद हुआ।

गुरुवार को एक बार गिरावट रही और सेंसेक्स 377.81 अंकों या 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 35,513.71 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 120.25 अंकों या 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 10,672.25 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को सेंसेक्स में तेजी लौटी और यह 181.39 अंकों या 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 35,695.10 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 55.10 अंकों या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 10,727.35 पर बंद हुआ।

बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - भारती एयरटेल (3.10 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.54 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.84 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (0.63 फीसदी) और बजाज ऑटो (0.59 फीसदी)।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - महिंद्रा एंड महिंद्रा (9.65 फीसदी), टाटा स्टील (6.54 फीसदी), वेदांत (4.62 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (3.64 फीसदी) और लार्सन एंड टूब्रो (3.42 फीसदी)।

आर्थिक मोर्चे पर, देश के सेवा क्षेत्र में दिसंबर में गिरावट रही और निक्केई/आईएचएस मार्किट सर्विसेज पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स 53.2 रहा, जबकि नवंबर में यह 53.7 थी। वहीं, विनिर्माण क्षेत्र में भी गिरावट रही और दिसंबर में यह 53.2 रहा, जबकि नवंबर में यह 53.7 पर था।

इस सूचकांक में 50 से अधिक का अंक तेजी और 50 से कम का अंक गिरावट का सूचक है।

वैश्विक मोर्चे पर, अमेरिका और चीन के बीच चल रही व्यापार वार्ता पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। पिछले तीन महीनों से दोनों देशों के बीच छिड़े व्यापार युद्ध को लेकर इस बैठक में कोई नतीजा निकलने की उम्मीद है।
(आईएएनएस)

[@ मस्सों के लिए रामबाण घरेलू उपाय]


[@ आपका मूलांक बताएगा कि कैसी होगी आपकी जीवनसंगीनी ]


[@ ऐसी लडकियां जॉब के लिए जल्दी होती है सेलेक्ट]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0