businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 321 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | July 16, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex goes up by 321 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 321.07 अंकों की तेजी के साथ 25,549.72 पर और निफ्टी 97.75 अंकों की तेजी के साथ 7,624.40 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 93.52 अंकों की तेजी के साथ 25,322.17 पर खुला और 321.07 अंकों यानी 1.27 फीसदी की तेजी के साथ 25,549.72 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,602.78 के ऊपरी और 25,246.75 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 37.50 अंकों की तेजी के साथ 7,564.15 पर खुला और 97.75 अंकों यानी 1.30 फीसदी की तेजी के साथ 7,624.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,640.10 के ऊपरी और 7,532.45 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी दर्ज की गई।

 मिडकैप सूचकांक 121.00 अंकों की तेजी के साथ 9,165.92 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 201.37 अंकों की तेजी के साथ 10,057.37 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (4.28 फीसदी), बैंकिंग (2.50 फीसदी), धातु (2.20 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.51 फीसदी) और वाहन (1.44 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0