businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 138 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | July 04, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex goes up by 138 pointsमुंबई। शुक्रवार को शेयर बाजारों में तेजी रही। सेंसेक्स 138.31 अंकों की तेजी के साथ 25,962.06 पर और निफ्टी 36.80 अंकों की तेजी के साथ 7,751.60 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 21.05 अंकों की तेजी के साथ 25,844.80 पर खुला और 138.31 अंकों या 0.54 फीसदी तेजी के साथ 25,962.06 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,981.51 के ऊपरी और 25,659.33 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 3.30 अंकों की तेजी के साथ 7,718.10 पर खुला और 36.80 अंकों या 0.48 फीसदी तेजी के साथ 7,751.60 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 7,758.00 के ऊपरी और 7,661.30 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 55.17 अंकों की तेजी के साथ 9,545.75 पर और स्मॉलकैप 88.65 अंकों की तेजी के साथ 10,508.03 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। तेल एवं गैस (1.67 फीसदी), रियल्टी (1.10 फीसदी), बिजली (0.89 फीसदी), बैंकिंग (0.73 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.48 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के तीन सेक्टरों धातु (0.87 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.36 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.27 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0