businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार गिरे,सेंसेक्स 431 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Sep 23, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex goes down by 431 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 431.05 अंकों की गिरावट के साथ 26,775.69 पर और निफ्टी 128.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,017.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 38.24 अंकों की तेजी के साथ 27,244.98 पर खुला और 431.05 अंकों 1.58 फीसदी गिरावट के साथ 26,775.69 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,256.87 के ऊपरी और 26,744.07 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से चार शेयरों एनटीपीसी (0.18 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.10 फीसदी), मारूति सुजुकी (0.07 फीसदी) और आईटीसी (0.07 फीसदी) में तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे सिप्ला (4.65 फीसदी), टाटा मोटर्स (4.00 फीसदी), हिंडाल्को (3.09 फीसदी), टाटा स्टील (2.95 फीसदी) और ओएनजीसी (2.78 फीसदी)। निफ्टी 1.90 अंकों की गिरावट के साथ 8,144.40 पर खुला और 128.75 अंकों 1.58 फीसदी गिरावट के साथ 8,017.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,159.75 के ऊपरी और 8,008.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 188.67 अंकों की गिरावट के साथ 9,696.15 पर और स्मॉलकैप 279.39 अंकों की गिरावट के साथ 10,969.30 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (4.91 फीसदी), तेल एवं गैस (2.58 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.40 फीसदी), धातु (2.33 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (2.15 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0