businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 11 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 08, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains meagre 11 points 43426मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। सेंसेक्स 10.99 अंकों की तेजी के साथ 27,020.66 पर और निफ्टी 6.60 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 8,273.05 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 75.57 अंकों की तेजी के साथ 27,085.24 पर खुला और 10.99 अंकों या 0.04 फीसदी तेजी के साथ 27,020.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,105.41 के ऊपरी और 26,973.71 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 19.05 अंकों की तेजी के साथ 8,285.50 पर खुला और 6.60 अंकों या 0.08 फीसदी तेजी के साथ 8,273.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,288.90 के ऊपरी और 8,252.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 58.85 अंकों की तेजी के साथ 11,475.91 पर और स्मॉलकैप 100.36 अंकों की तेजी के साथ 11,381.03 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। बिजली (1.77 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.76 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (1.33 फीसदी), औद्योगिक (1.18 फीसदी) और दूरसंचार (0.74 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के तीन सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (0.61 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.47 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.09 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0