businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 89 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Mar 24, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 89 points 188585मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। सेंसेक्स 89.24 अंकों की तेजी के साथ 29,421.40 पर और निफ्टी 21.70 अंकों की तेजी के साथ 9,108.00 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 18.44 अंकों की तेजी के साथ 29,350.60 पर खुला और 89.24 अंकों या 0.30 फीसदी तेजी के साथ 29,421.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,539.85 के ऊपरी और 29,350.17 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से15 शेयरों में तेजी रही। आईसीआईसीआई बैंक (2.90 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (2.81 फीसदी), गेल (1.17 फीसदी), आईटीसी (1.13 फीसदी) और रिलायंस (0.95 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में टीसीएस (1.31 फीसदी), इंफोसिस (0.85 फीसदी), बजाज ऑटो (0.64 फीसदी), अडाणी पोर्ट्स (0.62 फीसदी) और ओएनजीसी (0.60 फीसदी) प्रमुख रहे।

निफ्टी सुबह 17.7 अंकों की तेजी के साथ 9,104.00 पर खुला और 21.70 अंकों या 0.24 फीसदी तेजी के साथ 9,108.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,133.55 के ऊपरी और 9,089.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। मिडकैप 4.22 अंकों की गिरावट के साथ 13,849.18 पर और स्मॉलकैप 49.67 अंकों की तेजी के साथ 14,077.61 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग (1.23 फीसदी), वित्त (0.87 फीसदी), ऊर्जा (0.40 फीसदी), रियल्टी (0.39 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.37 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में - सूचना प्रौद्योगिकी (0.81 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.68 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.33 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.29 फीसदी) और वाहन (0.04 फीसदी) शामिल रहे। (आईएएनएस)

[@ चमत्कार! दिन में 3 बार रूप बदलती है ये प्रतिमा]


[@ यहां नहीं मिलता मिड डे मील, खरगोश और चूहे खाकर भूख मिटाते हैं बच्चे!]


[@ ये टिप्स आजमाएं शादी को सफल बनाएं.]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0