businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में मजबूती, सेंसेक्स 64 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Apr 05, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 64 points 194649मुंबई| देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी का रुख रहा। बाजार बंद होने तक भी तेजी का रुख कायम रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 64.02 अंकों की तेजी के साथ 29,974.24 पर और निफ्टी 27.30 अंकों की मजबूती के साथ 9,265.15 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 85.81 अंकों की बढ़त के साथ 29996.03 पर खुला और 64.02 अंकों या 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 29,974.24 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 30007.48 के ऊपरी और 29817.69 के निचले स्तर को छुआ।

जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.55 अंकों की बढ़त के साथ 9,264.40 पर खुला और 27.30 अंकों या 0.30 फीसदी की मजबूती के साथ 9,265.15 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। सर्वाधिक तेजी वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे : रियल्टी (4.08 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (2.41 फीसदी), दूरसंचार (1.76 फीसदी), औद्योगिक (1.47 फीसदी) और ऊर्जा (1.43 फीसदी)।

वहीं, बीएसई के तीन सेक्टरों - सूचना प्रौद्योगिकी (0.79 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.21 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.10 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 65.86 अंकों की तेजी के साथ 14255.55 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 164.45 अंकों की तेजी के साथ 14784.68 पर बंद हुआ।
(आईएएनएस)

[@ यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...]


[@ आज भी रहस्य, इस कुएं में कहां से आती है नीली रोशनी]


[@ अनोखा जिम, लडकियां देती है मसल्स बनाने की ट्रेनिंग]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0