businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 53 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 09, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 53 points 137008मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। सेंसेक्स 52.90 अंकों की तेजी के साथ 26,747.18 पर और निफ्टी 14.90 अंकों की तेजी के साथ 8,261.75 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 92.86 अंकों की तेजी के साथ 26787.14 पर खुला और 52.90 अंकों या 0.2 फीसदी तेजी के साथ 26,747.18 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,803.76 के ऊपरी और 26,707.81 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 24.85 अंकों की तेजी के साथ 8,271.70 पर खुला और 14.90 अंकों या 0.18 फीसदी तेजी के साथ 8,261.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,274.95 के ऊपरी और 8,241.95 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 26.88 अंकों की तेजी के साथ 12,535.22 पर और स्मॉलकैप 63.83 अंकों की तेजी के साथ 12,320.08 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.62 फीसदी), बैंकिंग (1.14 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.52 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.47 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.45 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (0.65 फीसदी), वाहन (0.46 फीसदी), उपभोक्ता गैरअनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.23 फीसदी), धातु (0.23 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.15 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0