businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 52 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 14, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 52 points 226376मुंबई | देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 52.42 अंकों की तेजी के साथ 31,155.91 पर और निफ्टी 11.25 अंकों की तेजी के साथ 9,618.15 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 44.2 अंकों की तेजी के साथ 31,147.69 पर खुला और 52.42 अंकों या 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 31,155.91 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,190.36 के ऊपरी और 31,054.94 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 1.21 अंक की मामूली तेजी के साथ 14,799.41 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 70.75 अंकों की तेजी के साथ 15,588.68 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.65 अंकों की तेजी के साथ 9,621.55 पर खुला और 11.25 अंकों या 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 9,618.15 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,627.40 के ऊपरी और 9,580.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 13 में तेजी रही। ऊर्जा (1.53 फीसदी), रियल्टी (1.50 फीसदी), पूंजीगत सामग्री (0.88 फीसदी), तेल एवं गैस (0.68 फीसदी) और औद्योगिक (0.43 फीसदी) तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में धातु (0.73 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.68 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.25 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.18 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.07 फीसदी) रहे। (आईएएनएस)

[@ राशि से जानें, कितना वफादार है आपका पार्टनर]


[@ ‘रिहाना के कपड़ों ने फैशन की कई सीमाओं को तोड़ा’]


[@ इन रंगों की कारों पर ज्यादा फिदा होती है लडकियां]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0