businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 48 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 03, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 48 points 151203मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 47.79 अंकों की तेजी के साथ 26,643.24 पर और निफ्टी 12.75 अंकों की तेजी के साथ 8,192.25 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 21.47 अंकों की तेजी के साथ 26,616.92 पर खुला और 47.79 अंकों या 0.18 फीसदी तेजी के साथ 26,643.24 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,724.40 के ऊपरी और 26,488.37 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 16.55 अंकों की तेजी के साथ 8,196.05 पर खुला और 12.75 अंकों या 0.16 फीसदी तेजी के साथ 8,192.25 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,219.10 के ऊपरी और 8,148.60 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 73.73 अंकों की तेजी के साथ 12,205.13 पर और स्मॉलकैप 125.01 अंकों की तेजी के साथ 12,315.16 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.01 फीसदी), तेल और गैस (1.97 फीसदी), ऊर्जा (1.48 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.13 फीसदी) और बिजली (1.04 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के 4 शेयरों दूरसंचार (1.57 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.26 फीसदी), वाहन (0.19 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.16 फीसदी) में गिरावट देखी गई। (आईएएनएस)

[@ क्या आप व्हॉटसएप के इन फीचर्स के बारे में जानते हैं?]


[@ पर्स में ना रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाओगे कंगाल]


[@ एक बार चार्ज करो 318 घंटे चलेगा यह स्मार्टफोन....]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0