businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 44 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 06, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 44 points 135105मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 43.66 अंकों की तेजी के साथ 26,392.76 पर और निफ्टी 14.40 अंकों की तेजी के साथ 8,143.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 54.52 अंकों की मजबूती के साथ 26,403.62 पर खुला और 43.66 अंकों या 0.17 फीसदी तेजी के साथ 26,392.76 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26502.43 के ऊपरी और 26356.02 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 24.4 अंकों की बढ़त के साथ 8,153.15 पर खुला और 14.40 अंकों या 0.18 फीसदी तेजी के साथ 8,143.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,178.70 के ऊपरी और 8,130.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 64.28 अंकों की तेजी के साथ 12344.34 पर और स्मॉलकैप 49.39 अंकों की तेजी के साथ 12164.11 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.73 फीसदी), तेल और गैस (1.17 फीसदी), आधारभूत (0.91 फीसदी), ऊर्जा (0.89 फीसदी) और धातु (0.74 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के पांच सेक्टरों- तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.77 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.73 फीसदी), वाहन (0.38 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (0.30 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.02 फीसदी)- में गिरावट देखी गई। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0