businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 44 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 29, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 44 points 131177मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 43.84 अंकों की तेजी के साथ 26,394.01 पर और निफ्टी 15.25 अंकों की तेजी के साथ 8,142.15 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 58.45 अंकों की तेजी के साथ 26408.62 पर खुला और 43.84 अंकों या 0.17 फीसदी तेजी के साथ 26,394.01 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26587.07 के ऊपरी और 26354.66 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 4.65 अंकों की तेजी के साथ 8,131.55 पर खुला और 15.25 अंकों या 0.19 फीसदी तेजी के साथ 8,142.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,197.35 के ऊपरी और 8,128.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 65.57अंकों की तेजी के साथ 12366.86 पर और स्मॉलकैप 66.89 अंकों की तेजी के साथ 12173.66 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। ऑटो (2.20 फीसदी), दूरसंचार (2.04 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (1.71 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.93 फीसदी) और औद्योगिक (0.58) में सर्वाधिक तेजी रही। वहीं, गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रूप से सूचना प्रौद्योगिकी (0.51 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.47 फीसदी), बैंकिंग (0.39 फीसदी), धातु (0.17) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.17) शामिल रहे। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0