businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 34 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 28, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 34 points 130573मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 33.83 अंकों की तेजी के साथ 26,350.17 पर और निफ्टी 12.60 अंकों की तेजी के साथ 8,126.90 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 12.82 अंकों की गिरावट के साथ 26,303.52 पर खुला और 33.83 अंकों या 0.13 फीसदी तेजी के साथ 26,350.17 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26413.99 के ऊपरी और 26183.22 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 33.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,080.65 पर खुला और 12.60 अंकों या 0.16 फीसदी तेजी के साथ 8,126.90 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,146.50 के ऊपरी और 8,066.50 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप में और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 118.27 अंकों की तेजी के साथ 12301.29 पर और स्मॉलकैप 79.07 अंकों की तेजी के साथ 12106.77 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (4.04 फीसदी), रियल्टी (1.91 फीसदी), बिजली (1.74 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.41 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुओं (1.23) में सर्वाधिक तेजी रही। वहीं, गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रूप से उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.20 फीसदी), बैंकिंग (1.16 फीसदी), वित्त (0.59 फीसदी), और सूचना प्रौद्योगिकी (0.15 फीसदी) शामिल रहे। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0