businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी,सेंसेक्स 333अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Jan 25, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 333 points 162575मुंबई। देश के शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन बुधवार को तेजी देखी गई। सेंसेक्स 332.56 अंकों की छलांग लगाकर 27,708.14 पर और निफ्टी 126.95 अंकों की तेजी के साथ 8,602.75 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 87.25 अंकों की बढ़त के साथ 27462.83 पर खुला और 332.56 अंकों या 1.21 फीसदी की तेजी के साथ 27,708.14 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27736.83 के ऊपरी और 27439.68 के निचले स्तर को स्पर्श किया। निफ्टी सुबह 23.65 अंकों की बढ़त के साथ 8,499.45 पर खुला और 126.95 अंकों या 1.50 फीसदी की तेजी के साथ 8,602.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,612.60 के ऊपरी और 8,493.95 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 114.94 अंकों की तेजी के साथ 12881.66 पर और स्मॉलकैप 112.49 अंकों की तेजी के साथ 13042.86 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। वित्त (2.59 फीसदी), बैंकिंग (2.33 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.26 फीसदी), तेल एवं गैस (1.75 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (1.53 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। पांच सेक्टरों -दूरसंचार (0.57 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.23 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं ( 0.13 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.08 फीसदी) और बिजली (0.05 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)(आईएएनएस)

[@ गर्ल्स के उत्साह, उमंग और उत्सव में खिली दिल की धडक़न]


[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]


[@ बनना है बैंक पीओ.. तो ध्यान रखें ये बातें]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0