businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 291 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Apr 24, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 291 points 203760मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 290.54 अंकों की तेजी के साथ 29,655.84 पर और निफ्टी 98.55 अंक की तेजी के साथ 9,217.95 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 42.38 की तेजी के साथ 29,407.68 पर खुला और 290.54 अंक या 0.99 फीसदी बढ़कर 29,655.84 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,681.33 के ऊपरी और 29,392.99 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 137.81 अंकों की बढ़त के साथ 14,625.73 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 124.95 अंकों की बढ़त के साथ 15,291.26 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.95 अंकों की तेजी के साथ 9,135.35 पर खुला और 98.55 अंकों या 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 9,217.95 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,225.40 के ऊपरी और 9,130.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में 18 में तेजी रही। रियल्टी (3.02 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.11 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.66 फीसदी), वित्त (1.43 फीसदी) और औद्योगिक (1.32 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में स्वास्थ्य सेवाएं (0.43 फीसदी) प्रमुख रहे।
(आईएएनएस)

[@ समझें अशुभ इशारें और ये करें उपचार]


[@ आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी]


[@ अंग फडकने से लगा सकते हैं भावी10 घटनाओं का अंदाजा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0