businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 259 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 30, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 259 points 131858 मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 258.80 अंकों की तेजी के साथ 26,652.81 पर और निफ्टी 82.35 अंकों की तेजी के साथ 8,224.50 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 47.01 अंकों की तेजी के साथ 26,441.02 पर खुला और 258.80 अंकों या 0.98 फीसदी तेजी के साथ 26,652.81 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,680.55 के ऊपरी और 26,395.50 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 30 अंकों की तेजी के साथ 8,172.15 पर खुला और 82.35 अंकों या 1.01 फीसदी तेजी के साथ 8,224.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,234.25 के ऊपरी और 8,139.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 131.76 अंकों की तेजी के साथ 12,498.62 पर और स्मॉलकैप 155.99 अंकों की तेजी के साथ 12,329.65 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.46 फीसदी), बैंकिंग (2.20 फीसदी), वित्त (1.71 फीसदी), पूंजिगत वस्तुएं (1.57 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (1.36) में सर्वाधिक तेजी रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0