businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 241 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 20, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 241 points 48193मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को केंद्र के एफडीआई संबंधी फैसले के चलते तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 241.01 अंकों की तेजी के साथ 26,866.92 पर और निफ्टी 68.30 अंकों की वृद्धि के साथ 8,238.50 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 128.80 अंकों की गिरावट के साथ 26,497.11 पर खुला और 241.01 अंकों या 0.91 फीसदी तेजी के साथ 26,866.92 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,885.49 के ऊपरी और 26,447.88 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 54.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,115.75 पर खुला और 68.30 अंकों या 0.84 फीसदी तेजी के साथ 8,238.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,244.15 के ऊपरी और 8,107.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 45.09 अंकों की तेजी के साथ 11,404.15 पर और स्मॉलकैप 42.69 अंकों की तेजी के साथ 11,477.85 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (2.00 फीसदी), दूरसंचार (1.98 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.97 फीसदी), औद्योगिक (1.50 फीसदी) और वाहन (1.49 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.06 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0