businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 241 अंकों का उछाल

Source : business.khaskhabar.com | Mar 01, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 241 points 178906मुंबई। जीडीपी के आंकडों का बुधवार को देश के शेयर बाजारों पर उत्साहवर्धक असर देखने को मिला है। आंक़डे एक दिन पहले जारी हुए थे। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 241.17 अंकों की तेजी के साथ 28,984.49 पर बंद हुआ और निफ्टी 66.20 अंकों की तेजी के साथ 8,945.80 पर बंद हुआ।

मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकडों के मुताबिक, दिसंबर में समाप्त मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.0 फीसदी रही है। सेंसेक्स सुबह 105.72 अंकों की तेजी के साथ 28,849.04 पर खुला और 241.17 अंकों या 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 28,984.49 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29029.17 के ऊपरी और 28824.17 के निचले स्तर को स्पर्श किया। निफ्टी 24.8 अंकों की बढ़त के साथ 8,904.40 पर खुला और 66.20 अंकों या 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 8,945.80 पर बंद हुआ। निफ्टी ने दिनभर के कारोबार में 8,960.80 के ऊपरी और 8,898.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में छह सेक्टरों में गिरवाट दर्ज की गई। तेल एवं गैस (0.91 फीसदी), उपयोगी वस्तुएं (0.54 फीसदी), ऊर्जा (0.44 फीसदी), बिजली (0.38 फीसदी), दूरसंचार (0.30 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.19 फीसदी) गिरावट वाले सेक्टर रहे। तेजी वाले सेक्टरों में रियल्टी (3.46 फीसदी), धातु (1.91 फीसदी), उपभोक्ता तेज खपत वस्तुएं (1.30 फीसदी), बैंकिंग (0.96 फीसदी) और वित्त (0.88 फीसदी) प्रमुख रहे। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 17.34 अंकों की बढ़त के साथ 13569.56 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 62.01 अंक बढ़कर 13752.82 पर बंद हुआ। (आईएएनएस)

[@ ये एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला!]


[@ अचानक बदला इस लडकी का ब्लड ग्रुप, जानिए कैसे]


[@ यहां आज भी महारास करते हैं राधा-कृष्ण, देखने वाले का अंजाम जान कर रूह कांप जाएगी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0