businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 22 अंकों की मजबूती के साथ बंद

Source : business.khaskhabar.com | Jan 18, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 22 points 159120मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.98 अंकों की तेजी के साथ 27,257.64 पर और निफ्टी 19.00 अंकों की तेजी के साथ 8,417.00 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 26.1 अंकों की बढ़त के साथ 27261.76 पर खुला और 21.98 अंकों या 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 27,257.64 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27422.67 के ऊपरी और 27217.65 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 5.85 अंकों की बढ़त के साथ 8,403.85 पर खुला और 19.00 अंकों या 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 8,417.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,460.30 के ऊपरी और 8,397.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 56.62 अंकों की तेजी के साथ 12729.41 पर और स्मॉलकैप 78.62 अंकों की तेजी के साथ 12883.38 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (2.27 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.88 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.71 फीसदी), पंूजीगत वस्तुएं (0.63 फीसदी) और बैंकिंग (0.53 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - दूरसंचार (0.92 फीसदी), तेल एवं गैस (0.21 फीसदी), ऊर्जा (0.17 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.07 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.02 फीसदी)।

(आईएएनएस)

[@ इनके लिंकअप की खबरे सुन सब हो गए सन्न!]


[@ मस्सों के लिए रामबाण घरेलू उपाय]


[@ एक गांव ऐसा भी जहां योजना का लाभ चाहते है ग्रामीण लेकिन ...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0