businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स185अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 07, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 185 points 118182मुंबई। देश के शेयर बाजार में सोमवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 184.84 अंकों की तेजी के साथ 27,458.99 पर और निफ्टी 63.30 अंकों की तेजी के साथ 8,497.05 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 278.12 अंकों की बढ़त के साथ 27,552.27 पर खुला और 184.84 अंकों या 0.68 फीसदी तेजी के साथ 27,458.99 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,591.15 के ऊपरी और 27,398.72 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी रही। ल्युपिन (6.93 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (4.06 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (3.36 फीसदी), आईटीसी (3.05 फीसदी) और टाटा स्टील (2.10 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टीसीएस (2.18 फीसदी), लार्सन एंड टर्बो (1.34 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.09 फीसदी), टाटा मोटर्स (0.94 फीसदी) और ओएनजीसी (0.85 फीसदी)। निफ्टी सुबह 102 अंकों की बढत के साथ 8,535.75 पर खुला और 63.30 अंकों या 0.75 फीसदी तेजी के साथ 8,497.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,535.85 के ऊपरी और 8,481.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 75.36 अंकों की तेजी के साथ 12,914.89 पर और स्मॉलकैप 153 अंकों की तेजी के साथ 13,030.48 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.94 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.89 फीसदी), बैंकिंग (1.70 फीसदी), रियल्टी (1.50 फीसदी) और बिजली (1.20 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के दो सेक्टरों दूरसंचार (0.53 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.09 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0