businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 174 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 27, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 174 points 163539 मुंबई | देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 174.32 अंकों की तेजी के साथ 27,882.46 पर और निफ्टी 38.50 अंकों की तेजी के साथ 8,641.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 52.89 अंकों की तेजी के साथ 27,761.03 पर खुला और 174.32 अंकों या 0.63 फीसदी तेजी के साथ 27,882.46 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,980.39 के ऊपरी और 27,759.48 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 7.75 अंकों की तेजी के साथ 8,610.50 पर खुला और 38.50 अंकों या 0.45 फीसदी तेजी के साथ 8,641.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,672.70 के ऊपरी और 8,606.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट देखी गई। मिडकैप 83.07 अंकों की तेजी के साथ 12,964.73 पर और स्मॉलकैप 69.26 अंकों की तेजी के साथ 13,112.12 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (2.50 फीसदी), बिजली (2.10 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.92 फीसदी), बैंकिग (1.50 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊं वस्तु (1.12 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के दो शेयरों- तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.51 फीसदी) और रियल्टी (0.49 फीसदी) में गिरावट देखी गई। (आईएएनएस)

[@ दरिद्रता करनी है दूर तो अपनाएं ये उपाय...]


[@ यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां]


[@ पत्नी के भाग जाने पर तोहफे में मिलेगी कुंवारी लडकी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0