businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 172 अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | Mar 28, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 172 points 190605मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी का रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 172.37 अंकों की तेजी के साथ 29,409.52 पर और निफ्टी 55.60 अंकों की तेजी के साथ 9,100.80 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 64.07 अंकों की बढ़त के साथ 29,301.22 पर खुला और 172.37 अंकों या 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 29,409.52 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29442.18 के ऊपरी और 29301.22 के निचले स्तर को स्पर्श किया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 36.3 अंकों की मजबूती के साथ 9,081.50 पर खुला और 55.60 अंकों या 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 9,100.80 पर बंद हुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 99.57 अंकों की तेजी के साथ 13911.65 पर और स्मॉलकैप 82.09 अंकों की तेजी के साथ 14153.37 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (0.94 फीसदी), वित्त (0.93 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.81 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.79 फीसदी) और बैंकिंग (0.78 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के तीन सेक्टरों रियल्टी (0.35 फीसदी), ऊर्जा (0.30 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.25 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

[@ इतने लम्बे पैर देख रह जाएंगे दंग ]


[@ माँ बाप के झगड़ों से बच्चों पर होते है, ये 5 बुरे असर]


[@ जब अंतरंग पलों के दौरान गर्लफ्रेंड बन गई सांप!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0