businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 151 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 18, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 151 points in early trade 257070मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 151.15 अंकों की तेजी के साथ 32,423.76 पर और निफ्टी 67.70 अंकों की तेजी के साथ 10,153.10 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 88.76 अंकों की तेजी के साथ 32,361.37 पर खुला और 151.15 अंकों या 0.47 फीसदी की तेजी के साथ 32,423.76 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,508.06 के ऊपरी और 32,361.25 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 47.7 अंकों की तेजी के साथ 10,133.10 पर खुला और 67.70 अंकों या 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 10,153.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,171.70 के ऊपरी और 10,131.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 117.20 अंकों की तेजी के साथ 16,089.94 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 145.82 अंकों की तेजी के साथ 16,833.58 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में 18 में तेजी रही। सर्वाधिक तेजी वाले सेक्टरों में दूरसंचार (1.88 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.47 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.43 फीसदी), वाहन (1.24 फीसदी) और उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.22 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के एक सेक्टर - तेल और गैस (0.07 फीसदी) में गिरावट रही।
(आईएएनएस)

[@ जवान रहने के लिए मॉडल को लगा ये चस्का]


[@ क्या प्यार और लाल रंग के बीच कोई संबंध है!]


[@ अब व्हाट्सएप से अपने दोस्तों पर रख सकेंगे नजर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0