businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 146 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 16, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 146 points 173416मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 145.71 अंकों की तेजी के साथ 28,301.27 पर और निफ्टी 53.30 अंकों की तेजी के साथ 8,778.00 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 68.29 अंकों की मजबूती के साथ 28,223.85 पर खुला और 145.71 अंकों या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 28,301.27 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,327.84 के ऊपरी और 28,146.19 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 14.3 अंकों की बढ़त के साथ 8,739.00 पर खुला और 53.30 अंकों या 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 8,778.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,783.95 के ऊपरी और 8,719.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 164.77 अंकों की तेजी के साथ 13,352.59 पर और स्मॉलकैप 179.13 अंकों की तेजी के साथ 13,413.95 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। स्वास्थ्य सेवाएं (2.46 फीसदी), रियल्टी (2.14 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.04 फीसदी), धातु (2 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (1.66 फीसदी)। बीएसई के केवल एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.92 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

[@ ये बातें सुनने के लिए बेकरार रहती हैं लडकियां]


[@ चीन के इस शहर में कोई रहने को तैयार नहीं, जानिए क्यों!]


[@ सोते समय सिरहाने नहीं रखें ये 5 चीजें]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0