businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 141 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 21, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 141 points 295962मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 141.27 अंकों की तेजी के साथ 33,844.86 पर और निफ्टी 37.05 अंकों की तेजी के साथ 10,397.45 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 110.24 अंकों की तेजी के साथ 33,813.83 पर खुला और 141.27 अंकों या 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 33,844.86 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,911.36 के ऊपरी और 33,702.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 8.05 अंकों की गिरावट के साथ 16,411.46 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 30.90 अंकों की गिरावट के साथ 17,800.14 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 65.6 अंकों की तेजी के साथ 10,426.00 पर खुला और 37.05 अंकों या 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 10,397.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,426.10 के ऊपरी और 10,349.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार प्रौद्योगिकी (2.20 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.79 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.75 फीसदी), उर्जा (0.67 फीसदी) और तेल और गैस (0.42 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- धातु (1.27 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.20 फीसदी), आधारभूत सामाग्री (0.87 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.58 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.57 फीसदी) प्रमुख रहे।(आईएएनएस)

[@ भारत में भी है शादी से पहले हनीमून मनाने की प्रथा!]


[@ ...तो इसलिए रोजाना शेव करती है यह हसीना!]


[@ राजनीति में दिलचस्पी तो बनाए इसमें Career]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0