businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 134 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | May 15, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 134 points 213227मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 133.97 अंक की तेजी के साथ 30,322.12 पर और निफ्टी 44.50 अंकों की तेजी के साथ 9,445.40 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 99.22 की तेजी के साथ 30,287.37 पर खुला और 133.97 अंक या 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 30,322.12 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 30,357.96 के ऊपरी और 30,273.62 निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 186.02 अंकों की तेजी के साथ 15,040.47 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 121.54 अंकों की तेजी के साथ 15,650.37 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 32.65 अंकों की तेजी के साथ 9,433.55 पर खुला और 44.50 अंकों या 0.47 फीसदी की तेजी के साथ 9,445.40 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,449.25 के ऊपरी और 9,423.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में 15 में तेजी रही। धातु (2.40 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.62 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.06 फीसदी), रियल्टी (0.94 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.85 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में दूरसंचार (0.93 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.46 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.41 फीसदी) और उपभोक्ता वस्तुएं (0.08 फीसदी) रहे। (आईएएनएस)

[@ भारत में सिर्फ एक शख्स के पास यह शानदार बाइक]


[@ दरिद्रता करनी है दूर तो अपनाएं ये उपाय...]


[@ जानिए: हरे धनिया के 10 चमत्कारी गुण ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0