businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में 132 अंकों की मजबूती

Source : business.khaskhabar.com | Nov 08, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 132 points 118732मुंबई। देश के शेयर बाजार में मंगलवार को मजबूती के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 132.15 अंकों की मजबूती के साथ 27,591.14 पर और निफ्टी 46.50 अंकों की तेजी के साथ 8,543.55 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 78.27 अंकों की बढ़त के साथ 27,537.26 पर खुला और 132.15 अंकों या 0.48 फीसदी तेजी के साथ 27,591.14 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,646.84 के ऊपरी और 27,406.76 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 42.95 अंकों की बढ़त के साथ 8,540.00 पर खुला और 46.50 अंकों या 0.55 फीसदी तेजी के साथ 8,543.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,559.40 के ऊपरी और 8,480.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 46.53 अंकों की तेजी के साथ 12,961.42 पर और स्मॉलकैप 21.28 अंकों की तेजी के साथ 13,051.76 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। वाहन (1.67 फीसदी), उपयोगिता (1.47 फीसदी), तेल एवं गैस (1.00 फीसदी), बुनियादी सामग्री (0.84 फीसदी) और बैंकिंग (0.83 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के तीन सेक्टरों स्वास्थ्य सेवा (1.23 फीसदी), रियल्टी (0.18 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.18 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0