businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 118 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 05, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 118 points 134522मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 118.44 अंकों की तेजी के साथ 26,349.10 पर और निफ्टी 41.95 अंकों की तेजी के साथ 8,128.75 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 22.82 अंकों की तेजी के साथ 26,253.48 पर खुला और 118.44 अंकों या 0.45 फीसदी तेजी के साथ 26,349.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,390.80 के ऊपरी और 26,125.35 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 1.95 अंकों की तेजी के साथ 8,088.75 पर खुला और 41.95 अंकों या 0.52 फीसदी तेजी के साथ 8,128.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,141.90 के ऊपरी और 8,056.85 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी देखी गई।

मिडकैप 80.88 अंकों की तेजी के साथ 12,280.06 पर और स्मॉलकैप 31.52 अंकों की तेजी के साथ 12,114.72 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। वाहन (1.92 फीसदी), धातु (1.52 फीसदी), दूरसंचार (1.49 फीसदी), उपभोक्ता गैर जरूरी वस्तु एवं सेवाएं (1.41 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.36 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के 4 शेयरों- सूचना प्रौद्योगिकी (0.74 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.36 फीसदी), तेल और गैस (0.18 फीसदी) और पूंजीगत वस्तएं (0.16 फीसदी) में गिरावट देखी गई। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0