मुंबई। बंबई शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गुरूवार को तेजी का सिलसिला
जारी रहा तथा सेंसेक्स 116 अंक की बढत के साथ बंद हुआ। निफ्टी 9,173.75 अंक
के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान
के बीच जीएसटी के मोर्चे पर अच्छी खबरों से बाजार में तेजी आई।
निफ्टी 29.95 अंक या 0.33 प्रतिशत की बढ़त से 9,173.75 अंक के नए रिकॉर्ड
पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 9,136.35 से 9,183.15 अंक के दायरे में
रहा। यह 17 मार्च के बाद निफ्टी का सबसे उंचा स्तर है। उस दिन यह 9,160.05
अंक पर बंद हुआ था।
[@ दीपिका ने किया विन के साथ रोमांस का खुलासा, क्या होगा रणवीर सिंह का?]
[@ सूरज की किरणें देती हैं चमत्कारी लाभ]
[@ बिगडे काम भी बनने लगेंगे अगर घर में रखें ये 5 चीज]