businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 103 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 22, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 103 points 176067मुंबई। देश के शेयर बाजार बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 103.12 अंकों की तेजी के साथ 28,864.71 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 19.05 अंकों की तेजी के साथ 8,926.90 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 60.81 अंकों की बढ़त के साथ 28,822.40 पर खुला और 103.12 अंकों या 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 28,864.71 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,963.52 के ऊपरी और 28,789.30 के निछले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 23.75 अंकों की बढ़त के साथ 8,931.60 पर खुला और 19.05 अंकों या 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 8,926.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,960.75 के ऊपरी और 8,905.25 के निचले स्तर को स्पर्श किया।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 78.40 अंकों की गिरावट के साथ 13,506.93 पर और स्मॉलकैप 78.88 अंकों की गिरावट के साथ 13,573.03 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 4 सेक्टरों - ऊर्जा (4.53 फीसदी), तेल और गैस (1.77 फीसदी), दूरसंचार (0.46 फीसदी) और बैंकिंग (0.24 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - सूचना प्रौद्योगिकी (1.69 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.42 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.35 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.35 फीसदी) और बिजली (1.28 फीसदी)। (आईएएनएस)

[@ 56 वर्ष, 200 फिल्में, अब मिला आॅस्कर]


[@ उम्र 92 वर्ष, 107 पत्नियां, 185 बच्चे लेकिन एक और शादी.... ]


[@ पुरुष आकर्षक दिखने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0