businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 93 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 01, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 93 points 132411मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 92.89 अंकों की गिरावट के साथ 26,559.92 पर और निफ्टी 31.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,192.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 103.85 अंकों की तेजी के साथ 26756.66 पर खुला और 92.89 अंकों या 0.35 फीसदी गिरावट के साथ 26,559.92 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26769.32 के ऊपरी और 26540.82 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 19.5 अंकों की तेजी के साथ 8,244.00 पर खुला और 31.60 अंकों या 0.38 फीसदी गिरावट के साथ 8,192.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,250.80 के ऊपरी और 8,185.05 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई।

मिडकैप 143.59 अंकों की गिरावट के साथ 12355.03 पर और स्मॉलकैप 79.23 अंकों की गिरावट के साथ 12250.42 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों - स्वास्थ्य सेवाएं (0.34), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.18) और पूंजीगत वस्तुएं (0.04) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -धातु (1.69), बिजली (1.57), उपभोक्ता सेवाएं (1.34), आधारभूत सामग्री (1.29), और बैंकिंग (1.16)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0