businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 77 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 18, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 77 points 124717मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भी गिरावट का रूख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 77.38 अंकों की गिरावट के साथ 26,150.24 पर और निफ्टी 5.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,074.10 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 42.58 अंकों की बढ़त के साथ 26,270.20 पर खुला और 77.38 अंकों या 0.30 फीसदी गिरावट के साथ 26,150.24 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,349.02 के ऊपरी और 26,106.78 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 17.60 अंकों की बढ़त के साथ 8,097.55 पर खुला और 5.85 अंकों या 0.07 फीसदी गिरावट के साथ 8,074.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,128.95 के ऊपरी और 8,048.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी देखी गई। मिडकैप 73.18 अंकों की तेजी के साथ 12,072.43 पर और स्मॉलकैप 29.15 अंकों की तेजी के साथ 11,868.94 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। तेल एवं गैस (1.45 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.29 फीसदी), रियल्टी (1.26 फीसदी), बिजली (1.22 फीसदी) और उपयोगी वस्तुएं (1.07 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी देखी गई। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.26 फीसदी), धातु (1.19 फीसदी), तेज उपभोक्ता खपत वस्तु (0.96 फीसदी), बैंकिंग (0.60 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.56 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0