businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट,सेंसेक्स 67 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Dec 20, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 67 points 143575मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 66.72 अंकों की गिरावट के साथ 26,307.98 पर और निफ्टी 21.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,082.40 पर बंद हुआ। ब सेंसेक्स सुबह 0.11 अंकों की गिरावट के साथ 26374.59 पर खुला और 66.72 अंकों या 0.25 फीसदी गिरावट के साथ 26,307.98 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26435.56 के ऊपरी और 26241.43 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 19 में से 11 शेयरों में तेजी रही। टीसीएस (2.20 फीसदी), गेल (1.11 फीसदी), आईटीसी (1.01 फीसदी), कोल इंडिया (0.99 फीसदी) और एनटीपीसी (0.97 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (2.62 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.18 फीसदी), बजाज ऑटो (2.13 फीसदी), ल्यूपिन (1.74 फीसदी) और टाटा स्टील (1.73 फीसदी)। निफ्टी सुबह 6.25 अंकों की तेजी के साथ 8,110.60 पर खुला और 21.95 अंकों या 0.27 फीसदी गिरावट के साथ 8,082.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,124.10 के ऊपरी और 8,062.75 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट देखी गई। मिडकैप 169.88 अंकों की गिरावट के साथ 12004.16 पर और स्मॉलकैप 110.55 अंकों की गिरावट के साथ 11947.14 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (0.95 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.75 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.31 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.04 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - दूरसंचार (1.30 फीसदी), बैंकिंग (1.26 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.13 फीसदी), वित्त (1.12 फीसदी), धातु (0.87 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (0.87 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0