businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 63 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Oct 01, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex down by 63 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 62.52 अंकों की गिरावट के साथ 26,567.99 पर और निफ्टी 19.25 अंकों की गिरावट के साथ 7,945.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 50.96 अंकों की तेजी के साथ 26,681.47 पर खुला और 62.52 अंकों यानी 0.23 फीसदी गिरावट के साथ 26,567.99 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,683.70 के ऊपरी और 26,548.22 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 4.30 अंकों की गिरावट के साथ 7,960.50 पर खुला और 19.25 अंकों यानी 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 7,945.55 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 7,977.50 के ऊपरी और 7,936.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 18.95 अंकों की गिरावट के साथ 9,511.40 पर और स्मॉलकैप 39.64 अंकों की गिरावट के साथ 10,641.82 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से मात्र दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.94 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.36 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएससी के तेल एवं गैस (1.55 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.26 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.85 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.72 फीसदी) और रियल्टी (0.63 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0