businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 6 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 16, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 6 points 123493 मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को मिलाजुला रूख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 5.94 अंकों की गिरावट के साथ 26,298.69 पर और निफ्टी 3.15 अंकों की तेजी के साथ 8,111.60 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 204.31 अंकों की तेजी के साथ 26,508.94 पर खुला और 5.94 अंकों या 0.02 फीसदी गिरावट के साथ 26,298.69 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,621.40 के ऊपरी और 26239.21 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 97.2 अंकों की तेजी के साथ 8,205.65 पर खुला और 3.15 अंकों या 0.04 फीसदी गिरावट के साथ 8,111.60 पर बंद हुआ।

दिन में निफ्टी ने 8,210.05 के ऊपरी और 8,089.40 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी देखी गई। मिडकैप 67.45 अंकों की तेजी के साथ 12,044.47 पर और स्मॉलकैप 6.10 अंकों की तेजी के साथ 11,908.11 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। प्रौद्योगिकी (1.78 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.76 फीसदी), उपभोक्ता गैरअनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.12 फीसदी), वाहन (0.98 फीसदी) और दूरसंचार (0.50 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी देखी गई। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.97 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.34 फीसदी), धातु (1.07 फीसदी), बैंकिंग (0.96 फीसदी) और तेल व गैस (0.72 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0