businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 262 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 10, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 262 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 262.08 अंकों की गिरावट के साथ 23,758.90 पर और निफ्टी 82.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,215.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 82.66 अंकों की गिरावट के साथ 23,938.32 पर खुला और 262.08 अंकों या 1.09 फीसदी गिरावट के साथ 23,758.90 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 23,938.32 के ऊपरी और 23,636.72 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 33.90 अंकों की गिरावट के साथ 7,264.30 पर खुला और 82.50 अंकों या 1.13 फीसदी गिरावट के साथ 7,215.70 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,271.85 के ऊपरी और 7,177.75 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 95.99 अंकों की गिरावट के साथ 10,018.12 पर और स्मॉलकैप 147.98 अंकों की गिरावट के साथ 10,277.71 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से एक सेक्टर ऊर्जा (0.02 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (3.46 फीसदी), वित्त (2.16 फीसदी), बैंकिंग (2.04 फीसदी), औद्योगिक (1.92 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (1.55 फीसदी)। (IANS)