businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट,सेंसेक्स 231 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Feb 20, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex down by 231 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सप्ताह भर तेजी के बाद आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 230.86 अंकों की गिरावट के साथ 29,231.41 पर और निफ्टी 61.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,833.60 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 16.06 अंकों की गिरावट के साथ 29,446.21 पर खुला और शाम को 230.86 अंकों या 0.78 फीसदी गिरावट के साथ 29,231.41 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,462.09 के ऊपरी और 29,178.26 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से सात शेयरों में तेजी दर्ज की गई।

भेल (5.18 फीसदी), आईटीसी (1.75 फीसदी), डॉ. रेड्डी (0.53 फीसदी), टाटा मोटर्स (0.36 फीसदी) और गेल (0.26 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे रिलायंस (3.12 फीसदी), टाटा पॉवर (2.66 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.20 फीसदी), भारती एयरटेल (1.98 फीसदी) और आईएनएफवाई (1.82 फीसदी)। निफ्टी सुबह 0.20 अंकों की तेजी के साथ 8,895.50 पर खुला और शाम को 61.70 अंकों या 0.69 फीसदी गिरावट के साथ 8,833.60 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,899.95 के ऊपरी और 8,816.30 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 3.57 अंकों की तेजी के साथ 10,836.18 पर और स्मॉलकैप 51.48 अंकों की तेजी के साथ 11,426.24 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों रियल्टी (0.91 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.75 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.25 फीसदी), और स्वास्थ्य सेवा (0.08 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के आठ सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- तेल एवं गैस (1.79 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.24 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.21 फीसदी), धातु (0.51 फीसदी) और बैंकिंग (0.47 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0