businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 17 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | July 14, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 17 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 17.37 अंकों की गिरावट के साथ 25,006.98 पर और निफ्टी 5.45 अंकों की गिरावट के साथ 7,454.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 68.81 अंकों की तेजी के साथ 25,093.16 पर खुला और 17.37 अंकों यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 25,006.98 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,095.76 के ऊपरी और 24,892.00 के निचले स्तर को छुआ।

 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.40 अंकों की तेजी के साथ 7,469.00 पर खुला और 5.45 अंकों यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 7,454.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,478.45 के ऊपरी और 7,422.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई।

मिडकैप सूचकांक 1.54 अंक की गिरावट के साथ 8,873.70 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 45.65 अंकों की गिरावट के साथ 9,642.46 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तुएं (1.14 फीसदी), वाहन (0.99 फीसदी), धातु (0.97 फीसदी), बिजली (0.76 फीसदी) और बैंकिंग (0.30 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.24 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.27 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.99 फीसदी), रियल्टी (0.78 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.53 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0