businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 95 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jun 01, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 95 points 317832मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 95.12 अंकों की गिरावट के साथ 35,227.26 पर और निफ्टी 39.95 अंकों की गिरावट के साथ 10,696.20 पर बंद हुआ।  
 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 51.6 अंकों की तेजी के साथ 35,373.98 पर खुला और 95.12 अंकों या 0.27 फीसदी गिरावट के साथ 35,227.26 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,438.22 के ऊपरी और 35,177.35 के निचले स्तर को छुआ।  
 
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 161.30 अंकों की गिरावट के साथ 15,852.51 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 270.49 अंकों की गिरावट के साथ 16,978.96 पर बंद हुए।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 2.3 अंकों की तेजी के साथ 10,738.45 पर खुला और 39.95 अंकों या 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 10,696.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,764.75 के ऊपरी और 10,681.50 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों में तेजी रही, जिसमें वाहन (0.67 फीसदी), दूरसंचार (0.43 फीसदी) और ऊर्जा (0.18 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - बिजली (1.89 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.69 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.26 फीसदी), रियल्टी (1.07 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.94 फीसदी)।(आईएएनएस)

[@ इस पेड़ पर फल नहीं, लगते हैं पैसे!]


[@ ऐसी लडकियां जॉब के लिए जल्दी होती है सेलेक्ट]


[@ यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0