businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 80 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Apr 23, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 80 points 379939मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 80.30 अंकों की गिरावट के साथ 38,564.88 पर और निफ्टी 18.50 अंकों की गिरावट के साथ 11,575.95 पर बंद हुआ।
 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 126.09 अंकों की तेजी के साथ 38,771.27 पर खुला और 80.30 अंकों या 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 38,564.88 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,832.61 के ऊपरी और 38,518.26 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 5.26 अंकों की तेजी के साथ 15,153.10 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 18.99 अंकों की गिरावट के साथ 14,785.28 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 18.5 अंकों की तेजी के साथ 11,612.95 पर खुला और 18.50 अंकों या 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 11,575.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,645.95 के ऊपरी और 11,564.80 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के 19 में से छह सेक्टरों में तेजी रही। ऊर्जा (1.25 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.96 फीसदी), तेल और गैस (0.77 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.33 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.25 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - दूरसंचार (1.38 फीसदी), वाहन (1.32 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.10 फीसदी), बिजली (0.64 फीसदी) और बैंकिंग (0.59 फीसदी)।
(आईएएनएस)

[@ पिता ही निकला बेटी का कातिल, बदनामी के डर से...]


[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]


[@ 5 अनोखे होम टिप्स से पाएं खूबसूरत त्वचा ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0