businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 7 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | July 13, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 7 points 326685मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 6.78 अंकों की गिरावट के साथ 36,548.41 पर और निफ्टी 4.30 अंकों की गिरावट के साथ 11,018.90 पर बंद हुआ।  
 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 86.73 अंकों की तेजी के साथ 36,635.14 पर खुला और 6.78 अंकों या 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 36,541.63 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,740.07 के ऊपरी स्तर और 36,501.61 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेज गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 120.27 अंकों की गिरावट के साथ 15,431.47 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 223.76 अंकों की गिरावट के साथ 16,196.33 पर बंद हुआ।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 33.7 अंकों की तेजी के साथ 11,056.90 पर खुला और 4.30 अंकों या 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 11,018.90 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 11,071.35 के ऊपरी और 10,999.75 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के 19 सेक्टरों में से चार सेक्टरों में तेजी रही, जिनमें उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.91 फीसदी), ऊर्जा (0.78 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.34 फीसदी) और तेल और गैस (0.01 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में शामिल रहे - दूरसंचार (1.98 फीसदी), रियल्टी (1.36 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.15 फीसदी), औद्योगिक (1.05 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.88 फीसदी)।

[@ कहीं पानी के ऊपर से गुजरता है पुल तो कहीं पहाडों को...]


[@ विवाह में आ रही है परेशानी तो अपनाएं ये उपाय]


[@ नाम का अक्षर बदलने से बदल सकता है भाग्य]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0