businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 67 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 15, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 67 points 368969मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 67.27 अंकों की गिरावट के साथ 35,808.95 पर और निफ्टी 21.65 अंकों की गिरावट के साथ 10,724.40 पर बंद हुआ।
 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 109.46 अंकों की तेजी के साथ 35,985.68 पर खुला और 67.27 अंकों या 0.19 फीसदी गिरावट के साथ 35,808.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,022.57 के ऊपरी और 35,510.97 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 167.07 अंकों की गिरावट के साथ 13,940.54 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 111.18 अंकों की गिरावट के साथ 13,363.99 पर बंद हुआ।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.2 अंकों की तेजी के साथ 10,780.25 पर खुला और 21.65 अंकों या 0.20 फीसदी गिरावट के साथ 10,724.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,785.75 के ऊपरी और 10,620.40 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के 19 में से 6 शेयरों में तेजी रही। उपभोक्ता सेवाएं (2.63 फीसदी), बिजली (2.17 फीसदी), तेल और गैस (1.44 फीसदी), ऊर्जा (1.29 फीसदी) और दूरसंचार (1.06 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -धातु (2.32 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (2.27 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.63 फीसदी), वाहन (1.21 फीसदी) और उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.92 फीसदी)।
(आईएएनएस)

[@ कपिल पर फिर से टूटा मुसीबतों का पहाड़, टॉप 10 की लिस्ट से बाहर ]


[@ अदिति बोलीं, ज्यादातर लोग सोचते हैं कि 30 मिनट...]


[@ अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0