businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 61 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Mar 13, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 61 points 300378मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 61.16 अंकों की गिरावट के साथ 33,856.78 पर और निफ्टी 5.45 अंकों की तेजी के साथ 10,426.85 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 99.72 अंकों की गिरावट के साथ 33,818.22 पर खुला और 61.16 अंकों या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 33,856.78 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,077.32 के ऊपरी और 33,722.96 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 160.98 अंकों की तेजी के साथ 16,108.27 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 199.07 अंकों की तेजी के साथ 17,403.29 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 31.9 अंकों की गिरावट के साथ 10,389.50 पर खुला और 5.45 अंकों या 0.05 फीसदी की तेजी के साथ 10,426.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,478.60 के ऊपरी और 10,377.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही, जिनमें दूरसंचार (1.74 फीसदी), तेल एवं गैस (1.63 फीसदी) रियलिटी (1.56 फीसदी), उपभोक्ता वस्तुएं (1.32 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (1.04 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में सूचना प्रौद्योगिकी (1.56 फीसदी), (प्रौद्योगिकी 1.06 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.01 फीसदी) शामिल है।
(आईएएनएस)

[@ सरसों का तेल चमत्कारी लाभ]


[@ क्यों वायरल हो रही जाह्नवी की ये तस्वीर, इसमें छुपा है राज]


[@ घडी की सुई आगे करने से जा सकती है जान!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0