businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 57 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Apr 21, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 57 points 202336मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 57.09 अंक गिरकर 29,365.30 पर और निफ्टी 17.00 अंक की गिरावट के साथ 9,119.40 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 153.27 अंक की तेजी के साथ 29,575.66 पर खुला और 57.09 अंक या 0.19 फीसदी गिरकर 29,365.30 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,584.34 के ऊपरी और 29,259.42 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 2.43 अंकों की तेजी के साथ 14,487.92 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 38.23 अंकों की तेजी के साथ 15,166.31 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 42.70 अंकों की तेजी के साथ 9,179.10 पर खुला और 17.00 अंक या 0.19 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 9,119.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,183.65 के ऊपरी और 9,088.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (2.37 फीसदी), दूरसंचार (0.75 फीसदी), ऊर्जा (0.75 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.31 फीसदी) और बिजली (0.28 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में - तेज खपत उभोक्ता वस्तुएं (0.97 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.76 फीसदी), धातु (0.59 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.47 फीसदी) और वाहन (0.41 फीसदी) प्रमुख रहे।
(आईएएनएस)

[@ देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]


[@ ये 5 बातें बाप बेटे को नहीं बनने देती दोस्त]


[@ ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब म्यूजियम, पहले कभी नहीं देखे होंगे]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0