businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 510 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Mar 16, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 510 points 300908मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भारी गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 509.54 अंकों की गिरावट के साथ 33,176.00 पर और निफ्टी 165.00 अंकों की गिरावट के साथ 10,195.15 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 0.32 अंकों की तेजी के साथ 33,685.86 पर खुला और 509.54 अंकों या 1.51 फीसदी गिरावट के साथ 33,176.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,691.32 के ऊपरी और 33,119.92 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 15 अंकों की गिरावट के साथ 10,345.15 पर खुला और 165.00 अंकों या 1.59 फीसदी गिरावट के साथ 10,195.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,346.30 के ऊपरी और 10,180.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट देखी गई। मिडकैप 175.86 अंकों की गिरावट के साथ 16,219.13 पर और स्मॉलकैप 178.11 अंकों की गिरावट के साथ 17,576.44 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- धातु (2.30 फीसदी), तेल और गैस (2.09 फीसदी), ऊर्जा (1.97 फीसदी), बिजली (1.69 फीसदी) और उद्योग (1.69 फीसदी)।
(आईएएनएस)

[@ अनोखी प्रथा: बच्चों के लिए करते हैं दो शादियां]


[@ इस रेस्त्रां में इंसान नहीं,भूत परोसते हैं खाना]


[@ फलों से मिठाईयां बनाने के गुर सीख रहीं महिलाए्ं]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0