businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 448 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 22, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 448 points in early trade 258203मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 447.60 अंकों की गिरावट के साथ 31,922.44 पर और निफ्टी 157.50 अंकों की गिरावट के साथ 9,964.40 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 30.54 अंकों की गिरावट के साथ 32,339.50 पर खुला और 447.60 अंकों या 1.38 फीसदी गिरावट के साथ 32,370.04 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,342.81 के ऊपरी और 31,886.09 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 434.32 अंकों की गिरावट के साथ 15,609.89 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 491.79 अंकों की तेजी के साथ 16,293.03 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 27.55 अंकों की गिरावट के साथ 10,094.35 पर खुला और 157.50 अंकों या 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 9,964.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,095.05 के ऊपरी और 9,952.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - रियल्टी (4.29 फीसदी), धातु (3.99 फीसदी), आधारभूत सामग्री (3.59 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (3.29 फीसदी) और औद्योगिक (2.68 फीसदी)।(आईएएनएस)

[@ इस स्टार किड को देखते ही भूल जाएंगे सारा, जाह्नवी और सुहाना खान को]


[@ अनोखा एयरपोर्ट,ट्रेन जाने के बाद उड़ता है प्लेन]


[@ पहले नहीं था महिंद्रा एंड महिंद्रा का यह नाम, जानिए दिलचस्प स्टोरी ...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0