businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 407 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 09, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 407 points 293207मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 407.40 अंकों की गिरावट के साथ 34,005.76 पर और निफ्टी 121.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,454.95 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 410.17 अंकों की गिरावट के साथ 34,002.45 पर खुला और 407.40 अंकों या 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 34,005.76 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,070.73 के ऊपरी और 33,849.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 14.16 अंकों की गिरावट के साथ 16,634.91 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 41.79 अंकों की गिरावट के साथ 18,172.98 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 160.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,416.50 पर खुला और 121.90 अंकों या 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 10,454.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,480.20 के ऊपरी और 10,398.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में सात सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.25 फीसदी), रियल्टी (0.56 फीसदी), ऊर्जा (0.37 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.34 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.33 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- बैंकिंग सेवाएं (1.75 फीसदी), वित्त (1.54 फीसदी), दूरसंचार (1.15 फीसदी), वाहन (0.95 फीसदी) और औद्योगिक (0.90 फीसदी)।

(आईएएनएस)

[@ इसलिए आनन फानन में शादी करने का फैसला लिया अभिनेत्री रिया सेन ने]


[@ ये चीजें देंगे दान, तो जीवन में होते रहेंगे चमत्कार ]


[@ इन 7 टाइप के लडकों पर लडकियां होती हैं फिदा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0